karwa chauth moon time: करवा चौथ में यूपी, बिहार, राजस्थान और एमपी में कब निकलेगा चांद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को चन्द्रोदय ब्यापिनी में करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस वर्ष शुक्रवार का दिन कृतिका नक्षत्र व सिद्धि योग मिल रहा है। सौभाग्वती स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं।

करक चतुर्थी व्रत और करवा चौथ व्रत शुक्रवार को होगा। रात को चंद्रमा का दर्शन होगा। रात्रि के समय भगवान शिव, चन्द्रमा क पूजा करती हैं। 10 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल की अवधि में पूजन नहीं करना चाहिए। सायं काल चन्द्रमा को अर्घ देकर बिना नमक का भोजन करें।

कहां सबसे पहले निकलेगा चांद

बिहार और कोलकाता में सबसे पहले चांद निकलेगा। जहां अधिकतर जगह 8 बजे के बाद चांद निकल रहा है, वहं बिहार में 7.8 मिनट पर और कोलकाता में 7.41 मिनट पर चांद निकलेगा। दिल्ली में करवा चौथ पर पूजा के लिए शुरुआत सुबह 6 बजे से हो जाएगी। रात को चंद्रमा 8.13 मिनट पर निकलेगा। जैसा कि आपको पता है कि पूजा का मुहूर्त 5.57 मिनट से 7.11 मिनट तक रहेगा। नोएडा और गुड़गांव में भी चांद8 बजकर 13 मिनट तक ही रहेगा। यूपी में लखनऊ और प्रयागराज में चांद 8.02 मिनट पर निकल जाएगा। राजस्थान की बात करें तो चांद जयपुर में 8.22 मिनट में निकलेगा और इंदौर में 8.33 मिनट पर और भोपाल में 8.26 मिनट पर चांद निकलेगा। सबसे देर में मुबंई में करीब नौ बजे चांद के दर्शन होंगे।

करवा चौथ पूजा का मुहूर्त

खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शाम 7:05 से शाम 8:55 बजे तक है। इस दिन कृतिका नक्षत्र में चांद निकलेगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 10 अक्टूबर में चांद निकलने का समय शाम 7:57 बजे है। अगर आपका कल व्रत है तो देखें कल कहां चांद पहले निकलेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment