कपिल देव ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, खेल विकास पर हुई चर्चा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: कपिल देव ने आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति और ‘पुण्यभूमि छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के माहौल में राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *