पत्रकार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि, वो देश के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों को भी निशाना बनाने से नही चूक रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला राजगढ़ जिले के संवेदनशील क्षेत्र सारंगपुर नगर में भी पेश आया है। जहां अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय पत्रकार को गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।

क्या हैं पूरा मामला

दरअसल, मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को अंजाम रात के करीब 9 बजे उस समय दिया जब पत्रकार अपने बेटे के साथ मौजूद थे। पत्रकार को गोली मारकर हत्यारे मौके से फरार हो गए। वही घायल पत्रकार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार की रात को पत्रकार सलमान अली अपने बेटे के साथ सिवि​ल अस्पताल के बाहर बैठे थे। उसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल से पत्रकार के सिर में पीछे से गोली मार दी। गोली लगने से पत्रकार सलमान नीचे गिर गए। वही बदमाशा हवा में पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल पत्रकार को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार पर पहले भी हमले हो चुके है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *