डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के कनघुर्रा जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल जवान आशीष शर्मा ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली और शहीद हो गए। जवान की शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फोर्स पर हमला कर दिया। पहले हमले के बाद संयुक्त दल ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की। दोनों ओर से कई घंटों तक गोलियां चलती रहीं, जिससे पूरा जंगल दहशत के माहौल में गूंज उठा।
मुठभेड़ के दौरान जवान आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन क्षेत्र में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती कर सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के जंगलों में नक्सलियों की तलाश में जुट गई हैं।
जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता बघेल भी घायल जवान की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचीं।
Author: Deepak Mittal









