जांजगीर-चांपा: मध्यान्ह भोजन में लापरवाही, प्रधानपाठक निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर-चांपा: कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर चौराभांटा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

समीक्षा में यह पाया गया कि मध्यान्ह भोजन संचालन में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया। इसके चलते विद्यालय की प्रधानपाठक किरण लता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

साथ ही, मध्यान्ह भोजन संचालन में कार्यरत राहुल महिला स्व-सहायता समूह को कार्य से हटाकर दूसरे पात्र समूह को जिम्मेदारी सौंपी गई। पर्यवेक्षण में लापरवाही पाए जाने पर मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षक जगेश्वर सिंह को भी जिम्मेदारी से हटाते हुए दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर महोबे ने स्पष्ट किया कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सतत निरीक्षण और निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment