जांजगीर: सहायक संचालक पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तत्काल गिरफ्तारी कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर जांजगीर। जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक दिनेश दास महंत (उम्र 37 वर्ष) को गंभीर दुष्कर्म के आरोप में जांजगीर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी मूल रूप से कोरबा जिले के थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत मोहलाईनमाहा का निवासी है, और वर्तमान में जांजगीर में पदस्थ था।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती से मोबाइल के जरिए बातचीत शुरू की और तीन वर्षों तक विवाह का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को अविवाहित होने का झूठा विश्वास दिलाया, जबकि वह पहले से ही विवाहित था। पीड़िता द्वारा जब संबंध खत्म करने की कोशिश की गई, तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न भी किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना जांजगीर में दिनांक 28 जून को मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा डीएसपी कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीन कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी जांजगीर), आरक्षक सुनील बघेल, आरक्षक वीरेंद्र बैना और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment