रेप मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनादेश फाउंडेशन ने रेपमुक्त भारत अभियान की शुरुआत की है।
इस अभियान का उद्देश्य हमारे समाज को यौन हिंसा से मुक्त कर एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है।
इस अभियान के तहत युवाओं को अपने समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी उठाने और इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
और न केवल अपने आसपास के वातावरण को सुरक्षित बनाने, बल्कि जागरूकता फैलाने में भी सक्रिय भागीदार बनने प्रेरित किया गया।” रेपमुक्त भारत’ अभियान का लक्ष्य गांव से लेकर शहर तक हर महिला को इस मुहिम से जोड़ना है।
जनभागीदारी की अपील
जनादेश फाउंडेशन ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। रेपमुक्त भारत बनाने के इस संकल्प को जनभागीदारी से ही पूरा किया जासकता है। इस अभियान से जुड़ने के लिए, कृपया 74- 2004-2001 पर संपर्क करने अपील किया गया है। समाज की संयुक्त शक्ति से हम” रेपमुक्त भारत” के सपने को साकार कर सकते हैं।



















































Author: Deepak Mittal









Total Users : 8163461
Total views : 8188339