मुंबई की भीड़ में छुपा बैठा था ‘जगन्नाथ’, डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़:जिले की पुलिस को लंबे समय बाद एक बड़ी सफलता मिली है। डेढ़ साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, जो लोगों से वसूली गई रकम को हड़प कर फरार हो गया था, महाराष्ट्र की मायानगरी में पुलिस की पकड़ में आया।

इस गिरफ्तारी को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन और एएसपी श्रीमती निमिषा पांडेयडीएसपी अविनाश मिश्रा, तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी जगन्नाथ नायक (24 वर्ष), महासमुंद जिले के खैरमाल गांव का निवासी है, जो स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड में कार्यरत था।

क्या था पूरा मामला?

9 मार्च 2024 को स्पंदना फाइनेंस के शाखा प्रबंधक लक्ष्मीनारायण सिदार ने थाना सरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी के दो कर्मचारियों — जगन्नाथ नायक और रेशम सेठ — ने 15 ग्राहकों से वसूली की गई लोन की किश्त की रकम को कंपनी में जमा नहीं किया और कुल ₹3,22,052 की राशि गबन कर ली।

मामले में धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत अपराध क्रमांक 51/2024 दर्ज किया गया था।

मुंबई में छिपा था आरोपी, तकनीकी जांच से पकड़ाया

लगातार फरार चल रहे आरोपी की तलाश में साइबर सेल ने तकनीकी सर्वेक्षण किया और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी मुंबई में है। पुलिस टीम ने तत्परता से एक्शन लेते हुए उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ?

पूछताछ में जगन्नाथ नायक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment