ट्रेन में ITBP अफसर का पिस्टल चोरी… शातिर चोर की बड़ी चालाकी भी नाकाम, जीआरपी ने किया सनसनीखेज खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के अफसर का पिस्टल चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रंजीत मरकाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो रिवाल्वर, 4 मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि ITBP के एएसआई वायपी ओझा, हेड कॉन्स्टेबल (टेलीकॉम) जितेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल बुद्ध देव मलिक हटिया से दुर्ग जा रहे थे। मंगलवार तड़के 3 बजे जब ट्रेन चांपा स्टेशन पर पहुंची, उस समय वे सो गए। सुबह करीब 5.50 बजे भाटापारा स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो उनका बैग गायब था। उसी बैग में सर्विस रिवाल्वर, मैगजीन और कारतूस रखे थे।

तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और पुलिस ने चांपा से भाटापारा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में अहम सुराग बिलासपुर स्टेशन से मिले। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन चौक से तितली चौक तक तलाशी ली, जहाँ झाड़ियों में दस्तावेज और कपड़े बरामद हुए।

शातिर चोर की चालाकी

आरोपी रंजीत मरकाम बेहद चालाक निकला। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग जगह कपड़े और दस्तावेज फेंक दिए। एक बार सामान जीआरपी ऑफिस के पीछे, जबकि दूसरी बार कोच रेस्टोरेंट के पास मिला। यहाँ से तीन रास्ते निकलते थे, जिससे जांच भटकाने में आरोपी कुछ समय तक सफल रहा।

लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी से आरोपी की चालाकी ज्यादा दिन नहीं चली और आखिरकार वह जीआरपी की गिरफ्त में आ गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *