अम्बेडकर अस्पताल में विदेशी युवती की ब्रेस्ट सर्जरी में सफलता! क्या यह छत्तीसगढ़ का मेडिकल कमाल है?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 13 सितंबर 2025 – पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और अम्बेडकर अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग ने एक बार फिर मेडिकल एक्सीलेंस का परिचय दिया। ईस्ट अफ़्रीका के रवांडा की 20 वर्षीय युवती के लेफ्ट ब्रेस्ट में पाए गए बेनाइन फाइब्रो एपिथीलियल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन की विशेषता यह रही कि ब्रेस्ट के शेप और साइज में कोई बदलाव नहीं आया और निशान भी दिखाई नहीं दिया। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और अस्पताल से छुट्टी ले चुकी है। जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह के नेतृत्व में हुई इस सर्जरी में मरीज के भावी मातृत्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अस्पताल के डीन डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि यह सफलता अम्बेडकर अस्पताल की दक्षता, निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अस्पताल अब न केवल प्रदेश और देश बल्कि विदेशों से आए मरीजों का भरोसा भी जीत चुका है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि ब्रेस्ट क्लिनिक नियमित रूप से 300-400 मरीजों का इलाज करती है, जिसमें जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी किए जाते हैं। वर्तमान में ब्रेस्ट की रीडक्शन सर्जरी भी चल रही है, जिससे स्तनों के असामान्य आकार को सामान्य किया जा सके।

इस ऑपरेशन में डॉ. मंजू सिंह के साथ डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मनीष साहू, डॉ. कृतिका, डॉ. तपिश और एनेस्थीसिया टीम के डॉ. प्रतिभा शाह और डॉ. मंजुलता टंडन शामिल थे। इससे पहले भी विभाग ने दक्षिण अफ्रीका की एक युवती का सफल उपचार किया है।

अम्बेडकर अस्पताल की ये उपलब्धियां साबित करती हैं कि सरकारी अस्पताल न केवल सुलभ और किफायती हैं, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *