राजनांदगांव: शहर के बाजार क्षेत्र में पिता से बिछड़ी डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma ने कड़ी कार्रवाई की है। त्वरित कार्रवाई न करने के आरोप में महिला थाना प्रभारी Geetanjali Singh और कोतवाली थाने के आरक्षक Chandresh Sinha को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी Nandkishor Gautam का भी तबादला कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार Rajnandgaon शहर के मार्केट एरिया में एक व्यक्ति अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका के साथ पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नशे की हालत में था, जिसके कारण वह अपनी बच्ची पर ध्यान नहीं दे पाया और इसी दौरान मासूम उससे बिछड़ गई। कुछ देर बाद बच्ची सड़क किनारे खड़ी होकर रोती हुई मिली।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी। बच्ची को लावारिस हालत में देखकर दोनों युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे महिला थाने पहुंचाया, ताकि पुलिस उसकी मदद कर सके और उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
बताया जा रहा है कि महिला थाना पहुंचने पर पुलिस की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। आरोप है कि महिला थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय युवकों से डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की बात कही। इसके बाद जब दोनों युवक बच्ची को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे तो वहां मौजूद एक आरक्षक ने भी उनकी विशेष मदद नहीं की।
आखिरकार दोनों युवकों ने चीखली पुलिस चौकी के एक आरक्षक की मदद से चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया। चाइल्ड हेल्पलाइन की सहायता से बालिका को संपर्क गृह भेजा गया। बाद में पुलिस ने जानकारी जुटाकर बच्ची को उसके परिजनों से मिलवा दिया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह और आरक्षक चंद्रेश सिन्हा को निलंबित कर दिया। जारी आदेश के अनुसार दोनों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने और नियमित गणना में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166954
Total views : 8193793