छत्तीसगढ़ में आईपीएल मैचों के दौरान एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा हुआ है। Indian Premier League शुरू होते ही सट्टेबाज सक्रिय हो गए थे। राजनांदगांव पुलिस ने सोमवार को एक हाईटेक सट्टा नेटवर्क पर छापा मारते हुए इसका भंडाफोड़ किया।
जानकारी के अनुसार, यह अवैध सट्टा रैकेट एक फार्महाउस से संचालित किया जा रहा था, जहां “सांई ऐप” के माध्यम से हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। सट्टेबाजी को कोड वर्ड में दर्ज किया जाता था और पूरा नेटवर्क मोबाइल, लैपटॉप व अन्य डिजिटल उपकरणों के जरिए संचालित हो रहा था।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 7 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 3 चार्जर और 1,000 रुपये नगद जब्त किए गए। इसके साथ ही सट्टा-पट्टी में लगभग 9 लाख 20 हजार रुपये के लेनदेन का हिसाब भी मिला है। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
इस मामले में कुल 7 आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में वीरू प्रजापति, रूपेश पाण्डे, आयुष मेश्राम, मोहित देवांगन और लक्की देवांगन शामिल हैं।
वहीं, फरार आरोपियों में मूलचंद देवांगन और सादिक खान शामिल हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219571
Total views : 8262290