आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का बलौदाबाजार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा एसपी भावना गुप्ता ने किया। पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास अजय बतरा को मोबाइल के जरिए सट्टा चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल, 5,780 रुपये नकद और सट्टेबाजी से जुड़े डिजिटल सबूत बरामद हुए।
तकनीकी जांच में “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में दबिश देकर किराए के मकान से संचालित सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
अंकित राज, सदाम हुसैन, लवप्रित सिंह, अजिबुल रहमान, अनिकेत त्यागी, दीपक उर्फ दीपू चौहान, रमन कुमार, मुकेश सोनी, राकेश कुमार, मनु, करणदीप सिंह, दीपक कुमार पौडेल, रितिक कुमार, राहुल सरमाल, शिवम और गुलशन कुमार।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड और बैंक खातों समेत करीब 50 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी “RUVIBET” पैनल के जरिए अलग-अलग ब्रांच लिंक बनाकर पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179550
Total views : 8210655