अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को मंडी परिसर में, उपमुख्यमंत्री श्री साव होंगे मुख्य अतिथि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

पमुंगेली- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले भर में उल्लासपूर्वक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में प्रातः 07 बजे से किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

‘योग संगम, हरित योग’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा, जिसमें योग के महत्व, नियमों और स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही, योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत मंडी परिसर में पौधारोपण भी किया जाएगा।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंडी परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, टेंट-पंडाल, साउंड सिस्टम, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, पौष्टिक नाश्ता, काढ़ा वितरण, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उन्होंने नगरीय निकायों, विकासखण्ड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, विभिन्न संस्थाओं में शासन के निर्देशानुसार योग कार्यक्रम का आयोजन करने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्काउट-गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर, स्कूली छात्र-छात्राओं, खेल जगत से जुड़े लोगों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर मेनका प्रधान सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *