अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: विस अध्यक्ष रमन सिंह ने किया योग, कहा – “योग है स्वस्थ जीवन का आधार”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस, सीएम साय से लेकर दिव्यांग रीमा साहू तक ने लिया हिस्सा

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने योग अभ्यास किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि “स्वस्थ तन-मन और प्रसन्न जीवन का आधार योग है। यह हमारे सांस्कृतिक इतिहास की अमूल्य धरोहर है, जिससे हमारे पूर्वजों ने युगों तक स्वास्थ्य और उमंग का संचार किया है।”

रमन सिंह ने प्रकृति के बीच योग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक योग को वैश्विक पहचान दिलाई है। यह सिर्फ भारत ही नहीं, संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।”

छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा। राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया। रीमा माना इलाके की निवासी हैं और सिलाई-कढ़ाई का काम करती हैं।

इस अवसर पर विभिन्न धर्मों और आयु वर्ग के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाओं के साथ मुस्लिम और ईसाई समाज की महिलाओं ने भी योग आसनों का अभ्यास किया, जिससे सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साव ने मुंगेली में और मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में योग कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं राज्य के अन्य मंत्री, सांसद और विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग करते नजर आए।

ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालयों तक “योग संगम – हरित योग” थीम पर विशेष आयोजन किए गए, जिससे जन-जन में योग के प्रति जागरूकता और रुचि का संचार हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *