रायपुर, 19 जून 2025।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्यभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में प्रातः 7 बजे आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।
राज्य के सभी जिलों में योगाभ्यास, मंत्रीगण और सांसद रहेंगे शामिल
इस अवसर पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में योग अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राज्य के मंत्रीगण, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति:
-
अरुण साव – मुंगेली
-
विजय शर्मा – कबीरधाम
अन्य प्रमुख अतिथि जिलावार:
-
बिलासपुर: केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
-
राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
-
बलरामपुर-रामानुजगंज: मंत्री रामविचार नेताम
-
बेमेतरा: मंत्री दयालदास बघेल
-
नारायणपुर: मंत्री केदार कश्यप
-
कोरबा: मंत्री लखनलाल देवांगन
-
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
-
रायगढ़: मंत्री ओ.पी. चौधरी
-
महासमुंद: मंत्री टंकराम वर्मा
-
बलौदाबाजार-भाटापारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
-
दुर्ग: सांसद विजय बघेल
-
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद संतोष पांडेय
-
सरगुजा: सांसद चिंतामणी महाराज
-
गरियाबंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया
-
जांजगीर-चांपा: सांसद कमलेश जांगड़े
-
सुकमा: सांसद महेश कश्यप
-
कांकेर: सांसद भोजराज नाग
-
सक्ती: सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह
-
बीजापुर: विधायक लता उसेंडी
-
धमतरी: विधायक अजय चंद्राकर
-
बस्तर: विधायक किरण सिंह देव
-
कोरिया: विधायक भैयालाल राजवाड़े
-
सूरजपुर: विधायक गोमती साय
-
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: विधायक गुरु खुशवंत साहेब
-
दंतेवाड़ा: विधायक चैतराम अटामी
-
बालोद: विधायक ललित चंद्राकर
-
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची
-
कोण्डागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम
राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह आयोजन छत्तीसगढ़ में योग को जन-आंदोलन के रूप में प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156902
Total views : 8178152