देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंप लूटने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


बिलासपुर पुलिस ने देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूट करने वाले अंतरजिला गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल से वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने बिलासपुर जिले के रतनपुर, कोरबा जिले के चैतमा पेट्रोल पंप और पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूट की घटनाएं करना स्वीकार किया है।

11 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप पर तीन युवक पहुंचे। पेट्रोल भरवाने के बाद उन्होंने देशी कट्टा दिखाकर सेल्समैन को डराया और करीब 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और रतनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई। टीम ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेलतरा क्षेत्र से वेद प्रकाश वैष्णव उर्फ निलेश वैष्णव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने 9 जनवरी को पाली में एक प्रॉपर्टी डीलर से लूट और 16 जनवरी को चैतमा पेट्रोल पंप में लूट की घटना को भी कबूल किया। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, कारतूस, चाकू, 2500 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मुख्य आरोपी पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना रतनपुर समेत अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

इस सफल कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *