उपमुख्यमंत्री के निर्देश: मुंगेली की जर्जर सड़कों पर मरम्मत की शुरुआत, पड़ाव चौक-लोरमी बायपास पर बीटी पैच वर्क शुरू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, स्थायी सुधार का प्रस्ताव

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली/ उपमुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार जिले की जर्जर सड़कों की मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग मुंगेली संभाग ने शहर के महत्वपूर्ण पड़ाव चौक से लोरमी रोड बायपास मार्ग पर बीटी पैच रिपेयर कार्य शुरू कर दिया है।

यह मार्ग दैनिक रूप से भारी वाहनों के आवागमन का केंद्र है, जहां लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।कार्यपालन अभियंता ने बताया कि डब्ल्यूएमएम 50 एमएम मोटाई, बीएम 50 एमएम मोटाई और एमएसएम 20 एमएम मोटाई के साथ सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 में इस मार्ग का स्थायी सुधार कार्य प्रस्तावित है। सड़क के किनारे रहने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि निर्माण और मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करें, ताकि कार्य जल्द पूरा हो सके और जनता को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *