छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर के 15 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अरुण देव गौतम द्वारा यह आदेश जारी किया गया।
जारी सूची के अनुसार, रायपुर के पुरानी बस्ती थाना प्रभारी का तबादला कबीरधाम ज़िले में किया गया है।

वहीं, हाल ही में सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए निरीक्षक सोनल ग्वाला का स्थानांतरण सुकमा से बेमेतरा कर दिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166991
Total views : 8193872