CG Breaking: कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

कांकेर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि छोटेबेठिया के जंगलों में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि मौके से लौटने के बाद ही विस्तृत और पुष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली जंगलों में भी एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी, जहां ग्रेहाउंड्स फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की थी। इस ऑपरेशन में नक्सली कमांडर गाजरला उर्फ उदय और गरियाबंद में मारे गए खूंखार नक्सली चलपति की पत्नी वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा को ढेर किया गया था।

फिलहाल कांकेर में चल रही इस मुठभेड़ को लेकर सुरक्षाबलों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी सतर्क रखा गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment