इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच एवं एक स्लीपर कोच की मिली सुविधा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर  :  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच एवं एक स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है ।

यह सुविधा गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 10 सितंबर 2024 को तथा गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 12 सितंबर 2024 को उपलब्ध रहेगी।

इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment