मुंबई: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में BSE Sensex 173.81 अंक (0.21%) की तेजी के साथ 83,450.96 पर और Nifty 50 42.65 अंक (0.17%) चढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ।
लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.90 अंक (0.37%) की बढ़त के साथ 59,881.70 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95.80 अंक (0.56%) की तेजी के साथ 17,146.70 पर बंद हुआ।
सेक्टरवार प्रदर्शन
बाजार की तेजी में पीएसयू बैंकों की अहम भूमिका रही। इसके अलावा डिफेंस, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, फार्मा, पीएसई, हेल्थकेयर, इंफ्रा और सर्विसेज सेक्टर में खरीदारी देखी गई।
वहीं मेटल, कमोडिटीज, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर दबाव में रहे।
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में ITC Limited, Bharat Electronics Limited, Larsen & Toubro, Infosys, Asian Paints, Titan Company, HCL Technologies, Sun Pharmaceutical, InterGlobe Aviation, State Bank of India, Tata Consultancy Services, Power Grid Corporation of India और HDFC Bank प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे।
वहीं Tata Steel, Trent Limited, Mahindra & Mahindra, Bajaj Finserv, Bharti Airtel, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और Hindustan Unilever में गिरावट दर्ज की गई।
विशेषज्ञ की राय
LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि बैंक निफ्टी ने सत्र के दौरान शानदार तेजी दर्ज की और 50 डीएमए के ऊपर बना हुआ है, जो सकारात्मक रुझान को दर्शाता है। आरएसआई भी मजबूती का संकेत दे रहा है। उनके अनुसार, निकट अवधि में रुझान सकारात्मक रह सकता है और सूचकांक 62,200 तक जा सकता है, जबकि 60,400 का स्तर तत्काल समर्थन के रूप में काम करेगा।
गौरतलब है कि बाजार ने कारोबारी सत्र की शुरुआत कमजोरी के साथ की थी। सुबह 9:23 बजे सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 83,098 पर और निफ्टी 78 अंक टूटकर 25,572 पर कारोबार कर रहा था, लेकिन बाद में बाजार ने रिकवरी करते हुए बढ़त के साथ समापन किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8157393
Total views : 8178953