भारतीय सेना अग्निवीर की चयन सूची में जिले से अनेक युवकों का नाम लिस्ट में हुए शामिल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अपने गांव जिले तथा राज्य में इतने फौजी तैयार करूंगा कि जिले का नाम फ़ौज के नाम से जाने – भूतपूर्व सैनिक त्रिभुवन यादव

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – जिले के युवकों में देश प्रेम और भारत माता के लिए समर्पण की भावना इस कदर सुमार है कि जब भारतीय सेना के अग्निवीर की चयन सूची जारी हुआ तो जिले से अनेक युवकों का नाम लिस्ट में देखने के लिए मिला । जो शहर वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है। युवकों में देश सेवा लेकर भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला।

चयन सूची के अनुसार दीपेश यादव, विवेक यादव, आकाश सप्रे, आकाश ठाकुर, आकाश साहू, गन्नू साहू, मगन निषाद, दीपक साहू, महेश साहू, अशोक साहू, घनश्याम पटेल सहित अन्य नाम शामिल रहा। सभी वही विद्यार्थी है जिन्हें भूतपूर्व सैनिक त्रिभुवन यादव पिछले एक वर्ष से मुंगेली स्टेडियम में निःशुल्क रूप से तैयारी करा रहे थे ।

पिछले तीन साल से उनके द्वारा बिना किसी शुल्क के ये मुहिम शुरू किया है और हर साल की ही भांति इस बार भी मुंगेली स्टेडियम ग्राउंड से लगभग सभी बच्चे अपना मुकाम हासिल किए है। इस दौरान त्रिभुवन यादव ने कहा कि उनका सेना से सेवानिवृत होने के पीछे केवल एक ही उद्देश्य था कि मैं अपने गांव जिले तथा राज्य में इतने फौजी तैयार करूंगा कि एक समय में हमारे जिले को लोग फौज के नाम से जानेंगे ।

उन्होंने ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *