रायपुर में आज पहुंचेंगे भारत–दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

3 दिसंबर को इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे मुकाबला, ब्लैक टिकट बेचते दो आरोपी पकड़े गए; टिकट वितरण केंद्रों पर भारी भीड़

रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले के लिए आज दोनों टीमें रायपुर पहुंच रही हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित कई स्टार खिलाड़ी आज शहर में कदम रखेंगे, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मैच 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस बीच, पुलिस ने ब्लैक टिकट बिक्री पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भारत माता चौक के पास फाफाडीह निवासी ऋतिक माकीजा और देवव्रत माकीजा ऑनलाइन टिकट खरीदकर अवैध दामों पर बेच रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही इलाके में घेराबंदी की गई और दोनों को पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी दीपक पासवान के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है और ब्लैक मार्केटिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इधर, टिकट लेने के लिए इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़ देखने को मिली। पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले लोग फिजिकल टिकट लेने पहुंचे। वहीं स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री बीते सोमवार को शुरू हुई। सुबह 4 बजे से ही काउंटर के बाहर लाइन लग गई थी।

लाइन में लगी भीड़ बढ़ने पर युवाओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ उनकी बहस भी हो गई। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।

रायपुर में मैच का उत्साह चरम पर है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *