भारत ने किया जीत का ‘राजतिलक’ : नवरात्रि में 9वीं बार एशिया का बादशाह बना, पाकिस्तान तीसरी बार ढहा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह भारत का 9वां एशिया कप खिताब है और खास बात यह रही कि महज 14 दिनों में तीसरी बार पाकिस्तान को धूल चटाई।

फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा (69 रन, 53 गेंद, 4 छक्के–3 चौके) और कुलदीप यादव (4 विकेट) टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े सितारे बने। रिंकू सिंह ने चौका जड़कर जीत का परचम लहराया।

 पाकिस्तान की धमाकेदार शुरुआत, लेकिन 33 रन में ढही पूरी टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने फरहान (57 रन) और फखर जमां (46 रन) की जोड़ी से धमाकेदार शुरुआत की। एक समय पर स्कोर 1 विकेट पर 113 रन था। लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिन तिकड़ी ने कहर बरपाया।

  • कुलदीप यादव – 4/30

  • अक्षर पटेल – 2/26

  • वरुण चक्रवर्ती – 2/30

इनकी फिरकी के आगे पाकिस्तान की पारी 146 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने भी अहम मौके पर दो विकेट झटके और हारिस रऊफ को बोल्ड कर बदला चुकाया।

 भारत की बल्लेबाजी : फ्लॉप टॉप ऑर्डर, लेकिन तिलक बने ‘फाइनल के शहंशाह’

भारत की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा (5), शुभमन गिल (7) और सूर्यकुमार यादव (1) सस्ते में आउट होकर लौटे। दबाव के बीच तिलक वर्मा और संजू सैमसन (24) ने पारी को संभाला।

अंतिम ओवरों में शिवम दुबे (26 रन) और फिर रिंकू सिंह (नाबाद) ने मैच को निर्णायक मोड़ दिया। आखिरी क्षणों में तिलक ने छक्का जड़ा और रिंकू ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया।

 नवरात्रि में ‘दुर्गा अवतार’ बनी टीम इंडिया

एशिया कप 2025 का यह खिताब सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि पाकिस्तान पर मनोवैज्ञानिक दबदबे की निशानी है। नवरात्रि में आई यह ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर भारत को एशिया का बादशाह साबित कर दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *