IND vs BAN Test: कैसा है भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट इतिहास?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IND vs BAN Test: भारत और बांग्लादेश के टीमों के बीच 19 सितंबर से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. बांग्लादेश हाल में पाकिस्तान को उसी के घर में 2-0 से क्लीन स्वीप करके आ रही है, इसलिए उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ उसकी एक नहीं चलती. जब-जब बांग्लादेश और भारत के बीच मुकाबला हुआ है तो टीम इंडिया ने उसे मसलकर रख दिया. हर बार बांग्लादेश को हार मिली है. टेस्ट हिस्ट्री पर नजर डालें तो इतिहास में आज तक बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता. कुल 8 सीरीज हुईं, जिनमें से 7 भारत ने जीतीं, जबकि एक ड्रा रही.

आखिरी बार कब भिड़े थे भारत-बांग्लादेश?

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला 10 नवंबर 2000 को ढाका में हुआ था. यह सीरीज का एकमात्र टेस्ट था, जिसमें भारत ने सौरव गांगुली की कप्तानी में 9 विकेट से जीत हासिल की थी. तब से लेकर अब तक कुल 9 सीरीज हुई हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 7 जीतीं. एक ड्रा रही. दोनों देशों के बीच आखिरी सीरीज दिसंबर 2022 में हुई थी, तब केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने चटगांव और मीरपुर टेस्ट को आसानी से जीता था.

IND vs BAN टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच अब कुल  13 टेस्ट मैच हुए हैं. इसमें भारत ने 11 जीते, बांग्लादेश का खाता नहीं खुला. 2 मैच ड्रा रहे.

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज

  • 2000- बांग्लादेश मेजबान- भारत 1-0 से जीता
  • 2004- बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता
  • 2007- बांग्लादेश मेजबान: भारत 1-0 से जीता (2 मैच की सीरीज)
  • 2010- बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता
  • 2015- बांग्लादेश मेजबान: 0-0 (ड्रॉ)
  • 2017- भारत मेजबान: भारत 1-0 से जीता
  • 2019- भारत मेजबान: भारत 2-0 से जीता
  • 2022- बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता

भारत का चेन्नई में प्रदर्शन (टेस्ट)

चेन्नई में भारतीय टीम का प्रदर्शन बढ़िया रहा है. इस मैदान पर अब तक कुल 34 टेस्ट खेले. जिनमें से 15 जीते, जबकि 11 में हार मिली. 7 मैच ड्रा भी रहे

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *