पेट्रोल की कीमत में तेजी, डीजल का हाल बेहाल..आज नहीं मिलेगी राहत!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Petrol Diesel Price: देशभर में सरकारी कंपनियों द्वारा हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमत को जारी कर दिया जाता है. जिसके आधार पर आप अपने राज्य में इसका दाम जान सकते हैं. आज सुबह भी नई कीमत जारी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल औसत कीमत 95.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल औसत कीमत 88.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

दिल्ली में पेट्रोल औसत कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल औसत कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. झारखंड में पेट्रोल औसत कीमत 98.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल औसत कीमत 93.40 रुपये प्रति लीटर है.

देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी

बिहार में पेट्रोल औसत कीमत 106.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल औसत कीमत 93.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. उत्तराखंड में पेट्रोल औसत कीमत 94.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां  डीज़ल औसत कीमत 88.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल औसत कीमत 94.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.वहीं डीजल औसत कीमत 86.70 रुपये प्रति लीटर है.

कैसे तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

देश भर में Dynamic Fuel System के आधार पर पेट्रोल की कीमत तय की जाती है. इस सिस्टम में कीमतों को तय करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखा जाता है. जिसमें रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकट, ईंधन की बढ़ती मांग जैसे कारण शामिल हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से ईंधन की लागत पर उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और वैट जोड़ने के बाद पेट्रोल की खुदरा दर तय की जाती है. यह योजना जून 2017 से देशभर में लागू है. यही वजह है कि सभी राज्यों में रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल की कीमत अपडेट की जाती है.

क्यों अलग-अलग होती है कीमत?

बता दें कि डीजल के दामों पर राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले VAT(Value-Added Tax) हर राज्य का अलग-अलग होता है. यही वजह है कि भारत के सभी राज्यों में डीजल के दाम एक समान नहीं होते. ऐसे में आपको अपने राज्य में जारी मौजूदा दर के बारे पता होना बहुत जरूरी है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment