वाराणसी में दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों में बड़ी संख्या में उमड़े भक्त, देखें- मनमोहक तस्वीरें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 प्राचीन शहर वाराणसी के बारे में कहा जाता है की सात वार नौ त्यौहार. वहीं बात जब दुर्गा पूजा की हो तो धूमधाम से यह पर्व काशी में मनाया जाता है.
 इस वर्ष भी नवमी के दिन दुर्गा पंडालों में भारी भीड़ देखी गई. लोग बड़ी संख्या में मां के दर्शनों के लिए उमड़ पड़े.

 दरअसल अष्टमी के दिन भारी बारिश की वजह से लोग दुर्गा पूजा देखने नहीं जा सके थे. इसलिए नवमी के दिन खासतौर पर अलग-अलग पंडालों में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

वाराणसी के प्रसिद्ध हथुआ मार्केट, शिवपुर सहित अलग-अलग जगह पर आकर्षक पंडालों को तैयार किया गया है. देश के प्राचीन धर्मस्थल की आकृति पर आधारित पंडालों को बनाया गया है.

दुर्गा पूजा के दौरान खासतौर पर प्रशासन द्वारा हर एक पंडालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

वाराणसी में अलग-अलग जगहों पर भव्य और बेहद सुंदर दुर्गा पंडाल लगाए गए हैं. आज से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू होगा, ऐसे में जिले में और भी ज्यादा रौनक होगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *