यूपी विधानसभा में इस दिन 24 घंटे चलेगा सदन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, सीएम योगी ने की बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्यूमेंट’, बाढ़ की स्थिति, बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री के वितरण, रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं-बहनों को निःशुल्क बस यात्रा एवं आगामी विधानमण्डल सत्र के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार करने जा रही है. यह दस्तावेज उत्तर प्रदेश के भविष्य की दशा और दिशा तय करेगा.

उन्होंने कहा, ”इसके माध्यम से हमें अपने आगामी विकास लक्ष्यों को निश्चित करना है और इन्हें क्रियान्वित करने की रणनीति को तय करना है.”

आगामी सत्र में 24 घण्टे की चर्चा प्रस्तावित- CM

उन्होंने कहा कि ‘विजन डॉक्यूमेंट-2047’ के सम्बन्ध में विधानमण्डल के आगामी सत्र में 24 घण्टे की चर्चा प्रस्तावित है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की इस यात्रा में आमजन की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विधानमण्डल के सत्र में विधायकों के प्रश्नों के जवाब तार्किक, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रश्न की अपेक्षा के अनुरूप हों. विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रश्न के जवाबों का स्वयं अपने स्तर से मूल्यांकन करें.

उन्होंने कहा कि विगत आठ वर्षों में सभी विभागों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और अपनी बात सकारात्मक तरीके से रखें.

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में नियंत्रण कक्ष निरन्तर सक्रिय रहें. उन्होंने कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित व्यक्ति को राहत सामग्री अवश्य मिल जाए.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *