छत्तीसगढ़: प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में रायगढ़ के तेजतर्रार कर्मचारी नेता संतोष पाण्डेय सबसे आगे
बिलासपुर में 24 अगस्त को होगा प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का महत्वपूर्ण प्रांतीय अधिवेशन
जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर
**बिलासपुर रायगढ़ ।** छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का सातवां प्रांतीय अधिवेशन 24 अगस्त 2025 को बिलासपुर स्थित देवकीनंदन सभागार (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर) में आयोजित किया जाएगा।
राज्य के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन के इस अधिवेशन के दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न होगा। चुनाव प्रक्रिया का संचालन संघ के मुख्य संरक्षक व प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी पी. आर. यादव की देखरेख में किया जाएगा।
इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रायगढ़ के जुझारू स्पष्टवक्ता और संघर्षशील कर्मचारी नेता संतोष पाण्डेय का नाम सबसे प्रमुख दावेदारों में सामने आया है।
संतोष पाण्डेय का कर्मचारी आंदोलन में लंबा अनुभव रहा है। अविभाजित मध्य प्रदेश के दौर से ही वे संगठन में सक्रिय रहे हैं और जिला सचिव, जिला अध्यक्ष जैसे अहम पदों से होते हुए उप प्रांताध्यक्ष तक का सफर तय किया है। साथ ही, वे संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कई बड़े आंदोलनों का हिस्सा रह चुके हैं।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग की स्थापना से आज तक संगठन के लिए काम करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे जो जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष भी हैं इनके द्वारा संगठन हित में लगातार काम किया जा रहा है कर्मचारी भवन का निर्माण अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करते रहें 14 वर्षों तक लगातार 5 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित करते रहे हैं,परंतु कभी भी पद के लिए कभी होड़ में शामिल नहीं होते हैं पद के प्रति इनका कोई आकर्षण नहीं रहता है इनका आकर्षण संगठन हित में काम करना रहता है।
Author: Deepak Mittal









