सूरजपुर। सूरजपुर जिले में अपराधियों की अब खैर नहीं! शनिवार देर रात को जिलेभर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पुलिस की भारी भरकम रात्रि गश्त देखने को मिली। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 203 संदिग्धों/सजायात व्यक्तियों की जांच की, जिनमें से 28 को हिरासत में लेकर थाना लाया गया और कड़ी पूछताछ के बाद सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।
68 निगरानी, माफी व गुंडा बदमाशों की उनके घरों पर जाकर कड़ाई से चेकिंग की गई और उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
DIG और SSP के निर्देश पर चला अभियान
यह सघन अभियान DIG व SSP प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें जिलेभर के 350 से अधिक अधिकारी और जवान एकसाथ सड़कों पर उतरे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में सभी एसडीओपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों ने रातभर जिले के कोने-कोने में गश्त की।
प्रमुख कार्रवाई:
-
203 संदिग्धों की जांच, 28 को पूछताछ के लिए थाने लाया गया
-
68 निगरानी व गुंडा बदमाशों को घर में चेक किया गया, उन्हें अपराध से दूर रहने की चेतावनी
-
45 रात में घूमते संदिग्धों की पूछताछ
-
विद्यालय, अस्पताल, बस स्टैंड, बैंक और ATM की आकस्मिक जांच
-
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई
पुलिस की सख्ती का असर
रात्रि गश्त के इस सघन अभियान से जिले में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, और आम जनता ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। अधिकारी अब हर सप्ताह ऐसे ऑपरेशन को जारी रखने की योजना बना रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200583
Total views : 8238628