रायपुर में गणेश विसर्जन यात्रा ने रचा इतिहास! झांकियों में दिखा राफेल से लेकर पौराणिक प्रसंग तक, रातभर उमड़ा जनसैलाब…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन यात्रा इस बार बेहद खास रही। विविध पौराणिक प्रसंगों और आधुनिक घटनाओं पर आधारित भव्य झांकियों ने न केवल शहरवासियों बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी आकर्षित किया। देर रात तक रायपुर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और ऐतिहासिक परंपरा का यह नजारा देखने हजारों लोग जुटे।

मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी 8 सितंबर की देर रात जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम के स्वागत मंच पर पहुंचे और झांकियों का अभिनंदन किया। उन्होंने इसे रायपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया और विघ्नहर्ता गणेश से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

राफेल विमान बनी आकर्षण का केंद्र

झांकियों में इस बार विशेष आकर्षण रहा—राफेल विमान का दृश्य। ऑपरेशन सिंदूर, पौराणिक कथाएं और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में विराजमान बप्पा की झांकी ने लोगों का दिल जीत लिया।

भव्य जुलूस का मार्ग

शाम 8 बजे शारदा चौक से झांकियों को टोकन दिए गए और वे तेलघानी नाका, राठौर चौक, तात्यापारा से होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचीं। इसके बाद झांकियां मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा मार्ग से होती हुईं महादेव घाट तक पहुंचीं।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर मती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

रायपुर की यह भव्य गणेश विसर्जन यात्रा हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का अनोखा संगम बनी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment