कटघोरा में नवपदस्थ SDM तन्मय खन्ना का ऐलान , रिश्वतखोरी नहीं चलेगी, निजी नंबर पर करें सीधी शिकायत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स, बिलासपुर

कोरबा। कटघोरा के नए एसडीएम तन्मय खन्ना ने पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब किसी भी सरकारी दफ्तर में रिश्वत की मांग सहन नहीं की जाएगी। आमजन से जुड़ते हुए उन्होंने अपना निजी मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है ताकि कोई भी नागरिक बिना झिझक सीधे शिकायत दर्ज करा सके।

2023 बैच के युवा आईएएस अधिकारी तन्मय खन्ना ने अपने पहले ही दिन स्पष्ट कर दिया कि उनका प्रशासन भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी विभाग में अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगता है, तो पीड़ित व्यक्ति सीधे एसडीएम कार्यालय में आकर या मोबाइल पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकता है।

जनता को उम्मीद है कि इस पहल से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और फिजूल की भागदौड़ से राहत मिलेगी।

एसडीएम खन्ना ने यह भी कहा है कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कटघोरा जैसे इलाके में इस तरह की पारदर्शिता लाने की पहल को सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जिससे आम लोगों को सीधे न्याय मिल सकेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *