कांकेर में 17 आदिवासी परिवारों ने SIR और सरकारी योजनाओं का किया सामूहिक बहिष्कार, जिला प्रशासन अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एसआईआर प्रक्रिया और अन्य सरकारी योजनाओं का 17 आदिवासी परिवारों द्वारा सामूहिक बहिष्कार सामने आया है। जिला प्रशासन की टीम जब ग्राम पंचायत लेंडारा, सरोना तहसील में आदिवासी परिवारों के पास पहुंची तो उन्होंने फॉर्म भरने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ये परिवार न केवल एसआईआर फॉर्म भरने से बच रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना और सरकारी राशन वितरण सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ नहीं ले रहे हैं। राशन दुकान संचालक रामकुमार यादव ने बताया कि पहले चार परिवार ही राशन लेने से मना कर रहे थे, लेकिन नवंबर महीने से अन्य परिवार भी राशन लेने से इनकार कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत सचिव संतोष कुमार निषाद ने बताया कि शासकीय योजनाओं के विरोध की जानकारी मिलने पर ग्राम स्तर पर बैठक कर समझाइश की गई, लेकिन परिवार किसी भी बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए। कई परिवार आवास निर्माण से भी इनकार कर रहे हैं। बीएलओ टीम ने बताया कि कई बार आदिवासी परिवार के लोग सीधे बातचीत तक नहीं कर रहे हैं।

इस मामले में जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि लेडारा गांव के कुछ ग्रामीण शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे हैं और एसआईआर फॉर्म नहीं भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस स्थिति को सुधारने के लिए SDM, तहसीलदार, BLO और अन्य कर्मचारियों को भेजकर ग्रामीणों से बातचीत की जाएगी, ताकि उन्हें योजनाओं का महत्व और लाभ समझाया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *