कालूखेड़ा में घर के पीछे बिना मुंडेर के कुएं में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 17 वर्षीय बालिका के कुएं में गिरने से हुई मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

डी एम के आदेश के बाद जिम्मेदार अधिकारी अगर इस बिना मुंडेर के कुए की ओर ध्यान दे देते तो शायद यह हादसा नहीं होता

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले के ग्राम कालूखेड़ा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कालूखेड़ा में जावरा रोड किनारे पेट्रोल पंप के सामने एक कुएं में 17 वर्षीय बालिका डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। कालूखेड़ा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार चेतना कुंवर नामक बालिका अपनी बहन के साथ घर के पीछे स्थित बिना मुंडेर के कुएं में मूर्ति विसर्जन करने गई थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। उसकी बहन ने दौड़कर परिजन को सूचना दी। फिर ग्रामीण इकट्‌ठा हुए और पुलिस भी पहुंची।

घटनाक्रम दोपहर करीब 2 बजे के आसपास का है। पुलिस ने गांव के ही तैराक की मदद से बालिका को बाहर निकाला। उसे जावरा सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पैनल पीएम के बाद शाम 5 बजे शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। त्योहार के दौरान इस दु:खद हादसे से परिवार गमगीन है और माता-पिता पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने भी आमजन से अपील की है कि वे मूर्ति विसर्जन के दौरान सावधानी बरते। खासकर बच्चों को पानी के पास नहीं जाने दें।

रपट पर पानी होने के बावजूद निकल रहा था युवक, बाइक बही

पिपलौदा तहसील के ही ग्राम कुशलगढ़ में हतनारा-कुशलगढ़ रोड स्थित रपट पर शनिवार दोपहर तेज बहाव के बावजूद बाइक सवार युवक निकलने लगा। पानी का बहाव ज्यादा होने से बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सहित वो नाले में जा गिरा। शुक्र है कि ग्रामीणों की मदद से युवक को सकुशल निकाल लिया गया। बाइक बह गई। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने बाइक भी निकाल ली। पुलिस व प्रशासन कई बार अपील कर चुके है कि जब पुलिया पर पानी हो तब पूल पार नहीं करें लेकिन लोग ध्यान नहीं रखते है। सावधानी जरूरी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *