धमतरी, छत्तीसगढ़: धमतरी में एक वॉर्ड बॉय ने महिला से नौकरी दिलाने के बहाने अश्लील शर्त रखी और 40 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने महिला से कहा, “मेरे साथ संबंध बनाओ, नौकरी मिल जाएगी।” महिला ने विरोध किया और इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
घटना की जानकारी:
आदिवासी महिला ने 11 सितंबर को सिटी कोतवाली थाने में आवेदन दिया। उसने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में जीवन दीप समिति में वार्ड आया पद के लिए उसने फॉर्म भरा था। 14 सितंबर को आरोपी राहुल इलमकर ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। अगले दिन कार्यालय में पहुँचने पर आरोपी ने 30-40 हजार रुपये की डिमांड के साथ अश्लील शर्त भी रखी।
पुलिस जांच में यह पाया गया कि आरोपी ने 10 सितंबर को भी अस्पताल परिसर में महिला के साथ अभद्र हरकतें की थीं।
पुलिस कार्रवाई:
धमतरी पुलिस ने आरोपी राहुल इलमकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल भी जब्त किया गया। राहुल इलमकर रामपुर वार्ड का निवासी और स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत था।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210574
Total views : 8251009