छत्तीसगढ़ में SET परीक्षा की मांग तेज, सांसद ने उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं को न्याय और समान अवसर देने के लिए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य में SET (State Eligibility Test) परीक्षा को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखा है।

सांसद बृजमोहन ने पत्र में लिखा कि प्रदेश के युवाओं को लंबे समय से SET परीक्षा के अनियमित आयोजन की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्षों में अब तक केवल 6 बार ही SET परीक्षा आयोजित की गई है (2006, 2013, 2017, 2018, 2019 और 2023)। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर NET परीक्षा हर छह माह में नियमित रूप से आयोजित होती है।

इस असमानता के कारण छत्तीसगढ़ के SET पात्र अभ्यर्थियों को NET पात्रता प्राप्त अभ्यर्थियों की तुलना में कम अवसर मिलते हैं। इसके चलते राज्य के रिक्त पदों पर स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर नहीं मिलता।

वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत लगभग 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है। सांसद ने कहा कि इन पदों पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्राथमिकता देने और उन्हें अधिक अवसर देने के लिए SET परीक्षा का नियमित आयोजन अत्यंत आवश्यक है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि आगामी भर्ती प्रक्रिया से पहले ही SET परीक्षा आयोजित कर राज्य के युवाओं को लाभान्वित किया जाए।

इस कदम से न केवल राज्य के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा, बल्कि उच्च शिक्षा विभाग को भी योग्य और प्रतिभावान उम्मीदवार मिल सकेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *