बिहार में घूसखोर BEO और लेखापाल गिरफ्तार, शिक्षक से मांग रहे थे 17500 रूपए की रिश्वत…निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bihar Crime: बिहार राज्य सतकर्ता अन्वेषण ब्यूरो ने रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय में एक शिक्षक से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) और लेखापाल को रिश्वत लेते रंंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक (निगरानी) श्याम बाबू प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श मध्य विद्यालय, गोटपा के शिक्षक विद्याभूषण ने 28 मई को रिश्वत मांगे जाने को लेकर शिकायत की थी। जिसमें बीईओ द्वारा प्रति लाभार्थी शिक्षक से 10 हजार रुपए और लेखापाल सुभाष कुमार ने सात हजार 500 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा प्रसाद ने बताया कि निगरानी विभाग ने बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। पीड़ित शिक्षक ने जैसे ही बीईओ को तय राशि सात हजार 600 रुपए दिए, उसी समय उन्हें पकड़ लिया गया। इनके विरुद्ध मिली अन्य शिकायतें की भी सत्यापन की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *