IMD Alert: कांपेगा आधा भारत, मौसम विभाग ने दित्वा को लेकर जारी किया अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IMD Alert: देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, तापमान में उतार-चढ़ाव और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने एक नए चक्रवात की चेतावनी भी जारी कर दी है.

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने बढ़ाई सिहरन

राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम तेज ठिठुरन महसूस की जा रही है. अगले 28 से 30 नवंबर के बीच दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. कोहरे की वजह से रेल-सड़क यातायात पर भी असर पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश और बिहार में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है.

दक्षिण भारत में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, भारी बारिश का अलर्ट

ठंड के बीच दक्षिण भारत में मौसम ने करवट ले ली है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास बना गहरा दबाव तेजी से चक्रवात में बदलने की ओर है. IMD ने चेतावनी दी है कि यह सिस्टम अगले कुछ घंटों में चक्रवात का रूप ले सकता है. इसके चलते इन राज्यों में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान है.

चक्रवात ‘सेन्यार’ कमजोर, लेकिन दूसरा सिस्टम मजबूत

IMD के अनुसार वर्तमान चक्रवाती तूफान सेन्यार मलक्का के पास कमजोर पड़ चुका है. लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना दूसरा मौसम सिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है और आने वाले 48 घंटों में तमिलनाडु-पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल की ओर बढ़ सकता है.

बिहार में कैसा रहा है मौसम का मिजाज

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद का दर्ज किया गया. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को राहत मिली. इसके अलावा सुबह और शाम के वक्त कोहरे का प्रकोप भी दिखा, जिसके कारण विजिबिलिटी कम रही.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *