बलरामपुर: Balrampur district में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। Kusmi थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में चल रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि त्रिपुरी घोसराडांड़ क्षेत्र में रूपदेव भगत और कौसिल भगत के खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान खेत में अफीम की खेती करते और उसकी रखवाली करते हुए कुछ लोग मिले, जिन्हें मौके से हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रूपदेव राम भगत, कौसिल भगत, मनोज कुमार, जिरमल मुंडा, उपेन्द्र कुमार, विन्देश्वर और कृष्णा सिंह बताए। जांच में अवैध मादक पदार्थ अफीम की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8 और 18 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
3.67 एकड़ में फैली थी अफीम की खेती
जांच के दौरान पाया गया कि लगभग 1.488 हेक्टेयर (करीब 3.67 एकड़) भूमि में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। मौके से अफीम के पौधे जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित उखाड़कर जब्त किए गए। इसके अलावा दो डिब्बों में भरा अफीम का लासा तथा चार बड़ी और एक छोटी बोरी में सूखे फल भी बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा की गई तौल में कुल 4344.569 किलोग्राम अफीम जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है।
प्रशासन की सख्ती, जांच जारी
Rajendra Katara ने बताया कि जिले में राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों समेत पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मामले में वित्तीय गतिविधियों की भी जांच की जा रही है और कई टीमों को जांच में लगाया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की खेती या तस्करी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अफीम या अन्य मादक पदार्थों की खेती की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166260
Total views : 8192646