धमतरी। जिले में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने पुलिस का विशेष अभियान जारी है। इसी कड़ी में सिहावा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को महुआ शराब की अवैध बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी यशपाल नेताम पिता सुकालूराम नेताम (उम्र 31 वर्ष), निवासी बेलरगांव चार्लीपारा, थाना सिहावा अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से 06 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बताई गई है।
थाना सिहावा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जनहित में ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236494
Total views : 8283957