रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी विवेक आचार्य (2006 बैच) की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 29 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2026/08/IFS_Posting_Order-29-08-26.pdf”]
आदेश के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त 2026 के आदेश के तहत विवेक आचार्य की पर्यटन मंडल, रायपुर के प्रबंध संचालक पद से सेवाएं वन विभाग को वापस की गई थीं। इसके बाद राज्य शासन ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया है।
Author: Deepak Mittal









