ग्राम पंचायत भृत्यों का सरकार से बड़ा ऐलान : समान मानदेय की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की राह पर 11,665 पंचायतों के कर्मचारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

रायपुर/राजा राव पठार।
ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक आज 07 सितंबर 2025 को राजा राव पठार में आयोजित हुआ। बैठक में प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पंचायत भृत्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य मुद्दा 15 वर्षों से लंबित समान मानदेय की मांग और पंचायतों में भृत्यों के शोषण पर चर्चा रहा।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि बीते 10-15 वर्षों से पंचायतों में कार्यरत भृत्यों को सरकार अलग-अलग मानदेय दे रही है, जिससे गहरी असमानता बनी हुई है। सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए संगठन ने कहा कि शासन-प्रशासन के पास प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद समान वेतन लागू नहीं हुआ। अधिकारियों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है और न ही आदेशों का पालन करवाने में सफलता मिल रही है।

पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र ठोस पहल नहीं की गई तो प्रदेश की लगभग 11,665 ग्राम पंचायतों के भृत्य आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। बैठक में यह भी मुद्दा उठा कि कई पंचायतों में जनप्रतिनिधि लंबे समय से कार्यरत भृत्यों को हटाकर अपने समर्थकों को नियुक्त कर रहे हैं। ऐसे पंचायतों के खिलाफ घेराव करने का निर्णय लिया गया।

संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई और निर्देश दिया गया कि नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को निरंतर गति प्रदान की जाए।

बैठक में भूपेंद्र साहू का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत भृत्यों की मांग पूरी तरह जायज है और इसे पूरा कराने हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन मजबूत रहेगा, तब तक सरकार को मांगें पूरी करनी ही होंगी।

बैठक में यह भरोसा जताया गया कि विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार पंचायत भृत्यों की मांगों को बहुत जल्द पूरा करेगी।

बैठक में प्रदेश संरक्षक भूपेंद्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ तारक, उपाध्यक्ष मेघनाथ साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष देव सिंह पोटाई, सलाहकार बिदे सिंह बोगा, मीडिया प्रभारी परमानंद देवदास, रायपुर जिला अध्यक्ष काशीराम यादव, धमतरी जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, बालोद जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार साहू, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष टीकम सिंह, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह, गरियाबंद जिला अध्यक्ष झंगुराम साहू, कांकेर जिला अध्यक्ष भागवत राम जैन, नारायणपुर जिला अध्यक्ष उमेश कुमार मांझी, कोंडागांव जिला अध्यक्ष तेजेश्वर पटेल, महासमुंद जिला अध्यक्ष रामकुमार मोगरे, दुर्ग जिला अध्यक्ष लालाराम साहू, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कौशल कुमार कर्श, कोरिया जिला अध्यक्ष, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष जोहर राम साहू, डौंडी लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष गान्नू राम डोगरवाल, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष मायाराम कोलियारा, गुण्डरदेही ब्लॉक अध्यक्ष परसराम साहू, नगरी ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश कुमार पटेल, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार सिंन्हा समेत विभिन्न जिलों और ब्लॉकों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि यदि सरकार शीघ्र समान मानदेय की मांग पूरी नहीं करती है तो पंचायत भृत्यों का राज्यव्यापी आंदोलन अवश्य होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *