सुकमा जिले के फूलबगड़ी थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
गोगुंडा के जंगल में गश्त के दौरान हुए विस्फोट में जवान के पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal









