IAS Transfer News: दो जिलों के डीसी सहित 6 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, चुनाव के पहले राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IAS Transfer News: दो जिलों के डीसी सहित छह आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। देर रात मध्यप्रदेश सरकार ने तबादला आदेश जारी किया है। विधानसभा क्षेत्र विजयपुर मंै उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के पहले ये आदेश जारी किया गया है।

तबादला आदेश के मुताबिक मध्यप्रदेश के श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को हटा दिया गया है। उनकी जगह 2013 बैच की प्रमोटी आईएएस अधिकारी किशोर कान्याल को श्योपुर कलेक्टर बनाया है।

वहीं श्योपुर कलेक्टर जांगिड़ को अब निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया है। जारी आदेश में तीन सीनियर आईएएस बदले गए हैं। निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को हटाया गया है। 2014 बैच के आईएएस अरुण विश्वकर्मा को अपर संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं विश्वकर्मा पिछले दिनों एक तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही के मामले में चर्चा में आए थे। उनकी डांट से तहसीलदार बीमार हो गए थे।इसके अलावा एक माह पहले हुई जनसुनवाई में एक समाजसेवी ने उन पर जूता फेंका गया था। इस समाजसेवी ने कहा था कि कलेक्टर चाहें तो उन्हें जेल भेज सकते हैं।श्योपुर कलेक्टर बनाए गए किशोर कान्याल शाजापुर कलेक्टर रहे हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में तीन आईएएस अफसरों की पदस्थापना की गई है। पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत सौम्या आनंद को सहायक कलेक्टर शहडोल, कार्तिकेय जायसवाल अवर सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास को सहायक कलेक्टर बालाघाट तथा अवर सचिव वन विभाग विशाल धाकड़ को सहायक कलेक्टर धार बनाया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *