रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है। राज्यपाल के आदेशानुसार 2002 बैच की सेवानिवृत्त IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को CGPSC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रीता शांडिल्य पूर्व में कार्यकारी चेयरमैन के रूप में आयोग की कमान संभाल रही थीं। CGPSC की परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के बाद पहले प्रवीण वर्मा को अध्यक्ष का प्रभार दिया गया था। उससे पहले 2021-22 की चयन सूची में रिश्तेदारों के नाम शामिल होने के आरोपों के चलते तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को पद से हटाया गया था।

रीता शांडिल्य की नियुक्ति का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जारी कर दिया है। साथ ही इसकी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी प्रकाशित की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156570
Total views : 8177628