ताजा खबर
ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश सरगांव क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: धान फसलें बर्बाद, किसानों की उम्मीदें धूल में मिलीं.. BIG BREAKING: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से RPF ने बरामद किए 3.37 करोड़ के सोना-चांदी के जेवर — नागपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई! झारखंड विधायक जनार्दन पासवान ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट — शहरी विकास की नई दिशा पर हुई गहन चर्चा ‘सुशासन संवाद’ में गूंजा डिजिटल बदलाव का मंत्र — CM विष्णुदेव साय बोले, “नवाचार जनता के जीवन को सरल बनाने का माध्यम बने

देते हैं जन्मदिन पे बस यही दुआ सनम, अगली दफ़ा अरुण जी मुख्यमंत्री बनें : हीरामणी वैष्णव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन की पूर्व संध्या आयोजित हुआ भव्य कवि सम्मेलन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- हिन्दू एकता संगठन, छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ, उपमुख्यमंत्री के शुभचिंतकों और मित्र मंडली के सयुंक्त प्रयासों से सरल,मिलनानुसार, सहज हृदय के धनी, जनमानस के नेता, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। 24 नवम्बर को पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित हुये इस कार्यक्रम की बानगी देखते ही बनती थी.

जंहा 8 बजे से प्रारम्भ देश के ख्यातिप्राप्त कवियों की विशेष प्रस्तुतियों ने देर रात लगभग 15 हजार दर्शकों से भरे ग्राउंड में उपस्थित जनसमूह को भरी ठंड में भी रुकने विवश कर दिया। सारी रात श्रोता मंत्रमुग्ध होकर हास्य की धारा में हिलोरे मारते नज़र आये।


काव्य पाठ का शुभारंभ मेरठ उत्तरप्रदेश से आई सुप्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अम्बर ने माँ सरस्वती के 108 नामों के वंदना से की। तत्पश्चात

भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) कोरबा में कार्यरत प्रदेश के चर्चित युवा हास्य कवि हीरामणी वैष्णव ने आरंभ में ही अरुण सॉव जी के जन्मदिन विशेष पर ये कविता सुनाकर माहौल बना दिया कि-

“चेहरे पे चाँद और चाँदनी रहे सदा।
मूंछों पे ताव भी सनातनी रहे सदा।
दे दो दुआएँ जन्मदिन पे आप सब यही,
मुस्कान सॉव जी की यूँ बनी रहे सदा। और

जनता के ख्वाबों के सदैव संतरी बनें। दिल से जो दिल को लूट लें वो तंत्री बनें। देते हैं जन्मदिन पे बस यही दुआ सनम, अगली दफ़ा अरुण जी मुख्यमंत्री बनें।

सुनाते हुए उन्होंने महफिल लूट लिया। इस दौरान राष्ट्रवादी कवि हरिओम पवार, शशिकांत यादव, अनामिका जैन अम्बर, स्वयं श्रीवास्तव, चेतन चर्चित, दिनेश बावरा, शम्भू शिखर, ने भी अपनी विविध काव्य विधाओं गीत, गजल, छंद आदि के माध्यम से श्रोताओं को देर रात सम्मोहित किये रखा हास्य की गुदगुदी में मुस्कुराते श्रोताओं द्वारा कवियों के सम्मान में लगातार तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही।

12 बजते ही कटा केक, ये रहे उपस्थित

टिक टिक करती घड़ी की सुइयां जैसे ही 12 बजे जा पहुंची पूरा पुलिस ग्राउंड अपने प्रिय उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन मनाने को आतुर हो उठा।

आतिशबाजियों से रंगीन आकाश के परिदृश्य में ससम्मान जन्मदिन की शुभकामनाएं देने खड़े हुए शुभचिंतकों के स्नेह के बीच केक काटा गया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, शहर विधायक अमर अग्रवाल, विधायकगण धरमलाल कौशिक सुशांत शुक्ला धर्मजीत सिंह ठाकुर पुन्नू लाल मोहले अनुज शर्मा ईश्वर साहू खुशवंत साहेब पुरंदर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment