देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, शहर स्थित श्री बालाजी फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद ऊंची-ऊंची लपटों के साथ आसमान में काले धुएं का घना गुब्बार छा गया।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फैक्ट्री परिसर के आसपास सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके को घेर लिया गया है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान और कारणों का सही आकलन किया जा सकेगा। मौके पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके हैं और पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8173356
Total views : 8202684