
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
मुंगेली -जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में 11 अक्टूबर को जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर राहुल देव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समय-सीमा में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल में वाहन पार्किंग, कारकेड, यातायात रूटचार्ट, कानून व्यवस्था, मंच निर्माण, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई एवं स्वच्छता, साउण्ड सिस्टम, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने सहित सभी आवश्यक व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत एक दिवसीय इस आवास मेला में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री आवासन एवं शहरी विकास तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री ,प्रभारी मंत्री जिला मुंगेली लखनलाल देवांगन, विधायक मुंगेली पुन्नुलाल मोहले, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली लेखनी सोनू चंद्राकर की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168360
Total views : 8195973