रायपुर–रतनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-स्कॉर्पियो टक्कर में 4 की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने रात करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक CG 11 BD 9044 सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि ट्रेलर पलटा

टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस थाना और राहत दल मौके पर पहुंचा। फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है—

  • छत्रपाल रात्रे (37), निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर

  • विशाल लहरें (25), निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

  • अनमोल लहरें (14), निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

  • सोनू मिरी (28), निवासी कोटा

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment